आज़मगढ़।
मुबारकपुर: मुबारकपुर विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने आज क्षेत्र में जनसपंर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी और निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया, जनसंपर्क के दौरान उन्हें पता चला कि क्षेत्र में कुछ ऐसे गरीब हैं जो स्वंय अपना इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं, इस मामले को गम्भीरता से लेते हुई विधायक ने अपनी सैलरी के ही साठ हजार रुपए जरूरत मन्दों में बांट दिया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि- राजनीति सेवा भाव और विकास की होनी चाहिए, जनप्रतिनिधि की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए की जरूरत मन्दों का सहयोग और पीड़ितों की मदद कर क्षेत्र का विकास करे और उस दिशा में मेरा यह छोटा सा प्रयास है।
जरूरत मन्दों में रीता कुमारी पासवान, शारदा देवी पासवान निवासी करूउत जहानागंज को पांच- पाँच हज़ार रुपये, तेज बहादुर चौहान निवासी बरही को दस हज़ार, शशिकला यादव निवासी भीकमपुर को पांच हज़ार, शामू यादव पांच हज़ार,सुदमी फ़ख्रुद्दीनपुर को पांच हज़ार, रूप चन्द्र राम काशीपुर को हज़ार, मतिउन्नीसा पत्नी अलाउद्दीन निवासी देवली को पांच हज़ार, विमला देवी निवासी शाहपुर को हज़ार, पुष्पा देवी मौधरा को पांच हज़ार की मदद दी गई।
विधायक के साथ प्रमुख रूप से बसपा नेता अब्दुल्लाह अलाउद्दीन, प्रतिनिधि डॉ उस्मान गनी, मिर्ज़ा वसीम बारी मुनमुन, महाप्रधान श्याम देव चौहान, प्रधान अमरचंद्र यादव, श्रीकृष्ण मुरारी शास्त्री, आदि लोग रहे।
रिपोर्ट- वीर सिंह
विज्ञापन देनें के लिए संपर्क करें: 9582008479
www.samacharindialive.in
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़।