Breaking News

दो दिवसीय कब्ड्डी बालिका संवर्ग का रंगारंग भव्य उद्घाटन ए डी एम ने किया ।

आज़मगढ़।

प्रदेश स्तरीय कब्ड्डी बालिका संवर्ग चयन प्रतियोगिता नवोदय विद्यालय में हुआ भव्य उद्घाटन ।

कबड्डी बालिका संवर्ग राष्ट्रीय स्तरीय चयन हेतु नवोदय विद्यालय जीयनपुर में रंगारंग उद्घाटन ।

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ बी ने लखनऊ ए को 18 पॉइंट के अंतराल से हराया ।

सगड़ी ।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में स्थित नवोदय विद्यालय में राष्ट्रीय चयन हेतु बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य रंगारंग उद्घाटन ए डी एम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने किया ।

दो दिवसीय  कब्ड्डी बालिका संवर्ग का आयोजन नवोदय विद्यालय जीयनपुर में आयोजित हुआ जिस में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व आयुक्त नवोदय समिति अशोक शुक्ला प्राचार्य एच एन पांडेय के द्वारा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व नवोदय समिति का ध्वजारोहण कर विधिवत बालिका संवर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ जिसमें नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना , स्वागत गीत व एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एचएन पांडेय द्वारा मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र व नवोदय विद्यालय समिति की तरफ से कैप पहना कर स्वागत किया और अपने संबोधन में उपस्थित सहभागी खिलाड़ियों उनके शिक्षकों मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह , विशिष्ट अतिथि अशोक शुक्ला , मैच के रेफरी मंडल का स्वागत किया।

एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह अपने संबोधन में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित कब्ड्डी प्रतियोगिता के सहभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बालिकाओं के द्वारा खेल भावना के साथ प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया असम नवोदय विद्यालय की छात्रा हिमा दास का 400 मीटरअंतर्राष्ट्रीय दौड़ में गोल्ड मेडल लाना नवोदय विद्यालय की छात्राओं हेतु आदर्श है उनसे प्रेरणा लेकर प्रतियोगी छात्राएं आगे बढ़े ।

उद्घाटन मैच लखनऊ में और लखनऊ बी के बीच में खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के द्वारा खिलाड़ियों व  मैच रेफरी मंडल से परिचय कर दोनों टीमों का टास उड़ाया ।

 दो दिवसीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में त्रिस्तरीय चयन होना है जिसमें ग्रुप अंडर 14 में 48 kg वही ग्रुप अंडर 17 में 55 kg बालिका संवर्ग में और ग्रुप अंडर 19 में 65 kg बालिका संवर्ग जिसमें फैजाबाद - लखनऊ ए , उन्नाव - लखनऊ बी,   बस्ती -  वाराणसी ए,  चंदोली - वाराणसी बी , देहरादून - हरिद्वार ए,  यू यस नगर - हरिद्वार बी , अलीगढ़ -आगरा ए , मेरठ - आगरा बी के रूप में इन 8 टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें मुख्य रुप से रैफरी मंडल में माया राय , अवनीश, अमरीश सिंह , एहसान खान सहित 15 सदस्य दल उपस्थित रहे । उद्घाटन मैच में  लखनऊ बी ने  लखनऊ ए को 18 पॉइंट के अंतराल से हराया और जगदीश राय , पीके श्रीवास्तव , अरविंद त्रिपाठी , यस यन राय , अतुल राय , के के पाठक , रंजना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।

रिपोर्ट: मनोज

और नया पुराने