Breaking News

बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्प्पन।

आज़मगढ़।

लालगंज/आजमगढ़। शनिवार को बसपा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक लालगंज सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डल जोन इन्चार्ज रामजी सरोज एवं विधायक आजाद अरिमर्दन उर्फ पप्पू आजाद ने 17 जुलाई को बसपा के कैडर कैम्प एवं समीक्षा बैठक 10 बजे वाराणसी मे होने के सम्बंध मे कार्यकर्ताओं से विचर विमर्श किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गयी।

 बैठक में विधानसभा अध्यक्ष गनपति राजभर, विनोद कुमार गौतम, सेक्टर अध्यक्ष अजय कुमार, हरी यादव एडवोकेट, विकास प्रजापति, मा. अशोक कुमार, चन्द्रशेखर गौतम, मोहम्मद ताबिश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद आजाद ने किया।

रिपोर्ट: अंजनी राय

और नया पुराने