आज़मगढ़।
सगड़ी
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी में मंगलवार की सुबह धान में पानी खोलने के विवाद में दबंगों ने किसान को पीट दिया। जानकारी के अनुसार मिट्ठू पासवान 52वर्ष पुत्र महाबल मंगलवार के सुबह सात बजे के करीब सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत में पानी ले जा रहा था ।धान का आधा खेत हुआ था की तभी गांव के कतिपय लोग आ गए और कहे कि सरकारी ट्यूबेल का पानी अब मेरे खेत में जाएगा। इस बात पर हुई कहासुनी में लल्लन सिंह पुत्र रामकिशुन निवासी जमीन हरखोरी व उनके पुत्र सुनील पुत्र लल्लन व रोहित, मोहित पुत्र अज्ञात ने मिट्ठू पासवान को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। मारपीट के बाद पीड़िता ने डाक्टरी कराकर थाने में तहरीर दी।जिस पर धारा 323 ,504, 506, एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस बिवेचना में जुट गई।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव