अजमतगढ़।
सगड़ी तहसील के महाराजगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर आखर चंदा गांव में वर्षों से विवादित समस्या का समाधान मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव व सी.ओ.सगड़ी सुधाकर सिंह ने मौके पर जाकर कराया। पूरे गांव में पानी निकलने का रास्ता नहीं था। जिससे गाँव के लोगों को मस्जिद पर व स्कूली बच्चे को स्कूल जाने आने में गाँव के अन्य लोगों को भी आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ।पूरे गांव की रास्तों पर जलनिकास की व्यवस्था ना होने के कारण पानी भरा हुआ था ।
लोगों के घर में तक पानी जा रहा था।इस बात का संज्ञान लेते हुए अधिकारी द्वय ने लोगों को इकट्ठाकर समस्या का तत्काल निस्तारण किया। तहसीलदार सगड़ी ,नायब तहसीलदार , थानाध्यक्ष महाराजगंज ,राजस्व निरीक्षक,लेखपाल मनोज कुमार की उपस्थिति में गांव के लोगों की सहमति से करीब 70 मीटर लंबा रास्ता और करीब 1 मीटर चौड़ा रास्ता जेसीबी से निकलवाकर तत्काल पानी निकालने की व्यवस्था देते हुए पोखरी में ले जाकर मिला दिया ।समस्या का समाधान पर गाँव वालों ने राहत महसूस की।
उपजिलाधिकारी के इस कार्य की प्रशंसा भी क्षेत्र में खूब रही।पानी की समस्या के निस्तारण से भविष्य में होने वाले तनाव का समाधान हुआ।इस मौके पर गांव के प्रधान पति भारत यादव, शमशीर, मुस्लिम मंजूर ,मोहम्मद अहमद, सैयद अली, फैयाज अंसार, बसीर, शमशीर ,समीउल्ला एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: मनोज श्रीवास्तव