Breaking News

वर्षों से रास्ते पर जलजमाव का उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने पहुंच कर कराया निस्तारण ।

आज़मगढ़।

रास्ते पर हुए जल जमाव का अधिकारियों ने पहुंचकर कराया निस्तारण।

सगड़ी। 

सगड़ी तहसील क्षेत्र के चांदपुर आखर चंदा गांव में वर्षों से विवादित जलजमाव की समस्या का समाधान मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी  और क्षेत्राधिकारी  ने कराया ।

चांदपुर आखर चंदा गांव में पानी निकलने का रास्ता नहीं था जिससे पास के मस्जिद पर जाने वाले लोग स्कूली बच्चे एवं अन्य लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था पूरे गांव की सड़कों पर भी पानी भरा हुआ था

 तहसील समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र पर उप जिलाधिकारी  पंकज कुमार श्रीवास्तव  तहसीलदार अरविंद सिंह नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव क्षेत्राधिकारी सुधाकर सिंह थानाध्यक्ष महाराजगंज राजस्व निरीक्षक और लेखपाल मनोज कुमार की उपस्थिति में गांव के लोगों की सहमति से करीब 70 मीटर लंबा रास्ता और करीब 1 मीटर चौड़ा रास्ता जे सी बी से खोदवा कर पोखरी में ले जाकर मिला दिया गया। 

जलजमाव की समस्या का समाधान कराया इस मौके पर गांव के प्रधान पति भारत यादव , शमशीर , मुस्लिम , मंजूर , मोहम्मद ,सैयद अली , फैयाज , अंसार ,  बसीर , शमशीर समीउल्लाह एवं ग्रामीण मौजूद रहें।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने