Breaking News

जवाहर नवोदय विद्यालय में होगा क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय बालिका कब्ड्डी 31 जुलाई एव 01 अगस्त को साढ़े आठ बजे से नवोदय विद्यालय के खेल मैदान पर किया जा रहा है। जिसमे उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल की कुल 84 जवाहर नवोदय विद्यालय की 216 प्रतिभागी प्रतिभाग करेगे।जिनमे से 36 प्रतिभागियों के चुनाव कर राष्ट्रीय कब्ड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। जिसके लिए विद्यालय के अध्यापक कर्मचारी खेल मैदान को तैयार करने के लिए दिन रात एक किये हुए हुए है। जिससे दूर दराज से आये बालिकाओ की एक बेहतरीन कब्ड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सके।उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी प्राचार्य जगदीश राय ने बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चो में प्रतिस्पर्धा पैदा करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष प्रदेश में कही न कही कराई जाती है जिससे छात्र छात्राओं को देश स्तर पर एक बेहतर खिलाड़ी के रूप में योगदान कर सके।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने