आज़मगढ़।
सरकारी ट्यूबवैल के पानी को लेकर विवाद में SC/ST का मुकदमा दर्ज।
सगड़ी ।
सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमीन हरखोरी में सरकारी ट्यूबवेल के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई जिस पर एक पक्ष द्वारा तहरीर पर SC /ST का मुकदमा दर्ज कराया गया।
जानकारी के अनुसार मिठ्ठू पासी अपनी पत्नी दुर्गावती के साथ सरकारी ट्यूबवेल से पानी लेकर धान की रोपाई कर रहा था जिस पर लल्लन सिंह और उनके पुत्र रोहित मोहित ने पानी को ले जाने से मना किया जिस पर मिट्ठू ने कुछ देर और ले जाने की बात कही जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के उपरांत मारपीट हुई जीयनपुर थाने पर मिट्ठू पासी द्वारा लल्लन सिंह और उनके पुत्र और रोहित मोहित के ऊपर मुकदमा संख्या 213 /18 धारा 223 , 504 , 506 और एससी /एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।
रिपोर्ट:मनोज चतुर्वेदी