आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के में मंगलवार की रात्रि से बुधवार की सुबह तक तेज बरसात होने की वजह से गर्मी से काफी राहत मिली है तो खेतों में धान की रोपनी में काफी तेजी आ गई ।
वहीं देर शाम जीयनपुर क्षेत्र में कई इलाकों में झमाझम बारिश से जहां राहत मिली तो किसानों के चेहरे खिल उठे पर लाटघाट जीयनपुर क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा यहां तक की लोगों के घरों के टँकीयो में पानी का अभाव हो गया एवं कुटीर उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हो गए। देर शाम तक बिजली नहीं आने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।
वहीं दूसरी तरफ जुलाई माह में हो रही बरसात से जहां गर्मी से राहत है वही किसानों के चेहरे खिल उठे हैं कि देर से ही सही मानसून आया है और बरसात से खेती-किसानी को काफी लाभ पहुंचा है ।किसानों ने खेतों की जुताई एवं धान की रोपाई में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और खेतों में पानी लगा हुआ है तो सड़कों पर कीचड़ से सने हुए हैं। जिससे लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।जीयनपुर बाजार में शाम को भी हुई बरसात से लोगों ने बरसात से भींगते हुए बाजार के कार्य किये। क्षेत्र के अंजान शहीद मालटारी जीयनपुर अजमतगढ़ आदि क्षेत्रों में अच्छी बरसात हुई तो दूसरी तरफ लाटघाट क्षेत्र में रात्रि से बिजली गायब होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।हल्की बरसात से भी आए दिन बिजली बाधित रहने से लोग परेशान हैं।खेती कार्य और कुटीर उद्योग प्रभावित है पर अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंग रहा।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी