Breaking News

पुलिस ने अंतर्जनपदीय लुटेरे गैंग के सरगना को 85 हजार रुपयों के साथ किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर : स्थानीय थाना की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नन्दाव बाजार के पास से 85 हजार रुपये का इनामी व अंतर प्रांतीय ट्रक लुटेरे गैंग का सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेजा ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना के एसआई रहिमुद्दीन अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नन्दाव बाजार में एक शातिर अपराधी है जो कोई घटना को अंजाम देने वाला है सूचना पाते ही एसआई रहिमुद्दीन अपने हमराहियों के साथ नन्दाव बाजार में पहुंचकर मुखबिर द्वारा निशानदेही पर घेराबंदी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर जामातलाशी ली तो उसके पास से एक असलहा व कारतूस मिला।थाना में लाकर पूछताछ करने पर गिरफ्तार बदमाश ने नाम व् पता पिन्टू यादव पुत्र रामकिशुन यादव ग्राम कारीसाथ थाना जहानगंज आजमगढ़ बताया पुलिस ने बताया कि उपर्युक्त बदमाश के ऊपर इलाहाबाद ,  जौनपुर जिला की पुलिस ने 25, 25 हजार रुपये डीआईजी रेंज आजमगढ़ ने 35 इनामी घोषित किया था ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने