Breaking News

सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओ के लिए गावों में होगी खुली बैठक।

आज़मगढ़।

24 जुलाई से 01 अगस्त तक विभिन्न गांवों में की जा रही बैठक।

बहरी पुर के प्राथमिक विद्यालय पर हुई बैठक।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक हरैया के ग्राम पंचायत मनिकाडीह के प्राथमिक विद्यालय बहरीपुर पर शुक्रवार को एक बैठक ग्रामीणों के साथ कि गयी।जिसमे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए बैठक में आशा,ए एन एम ,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सहायिका,एव ग्रामीणों आदि की मौजूदगी में की गई । बैठक को सम्बोधित करते हुए ग्रामविकास अधिकारी लालबहादुर यादव ने कहा कि पूर्व से सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे। लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई और सरकार द्वारा सन्चालित लाभार्थी परक योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया। 

जिसमें मुख्य रूप से विधवा,बृद्धा, दिव्यांग,पेंशन अंत्योदय,पात्र गृहस्ती राशनकार्ड, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आवास योजना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,आदि का चयन किया गया एव अन्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।एव गावों में साफ सफाई पर ध्यान देने एव गन्दगी न फैलाने और खुले में शौच न करने की अपील की।बैठक की अध्यक्षता प्रधान हरेंद्र सिंह, संचालन जियाउद्दीन ने की।अन्य में मुराली, रामु, सेवाती, दुर्गविजय, लौटनराम, तूफानी, सुखदेव, अनिल, दिलशाद, गुड्डू, संजय, खैरुन निसा, जामवंती, सुशीला, शुष्मा, हेमलता निगम, आदि उपस्थित रही।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने