Breaking News

मकान की छत गिरने से दबकर अधेड़ व्यक्ति की मौत।

आज़मगढ़।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा। 

पत्नी ने पति के भाई द्वारा हो रहे निर्माण को ठहराया जिम्मेदार।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में मकान की छत गिरने से दबकर अधेड़ उम्र के व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची जीयनपुर पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हेतु।

जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 4 मुकुंद चंद नगर के निवासी अब्दुल कयूम पुत्र  मुंशी उम्र 60 साल रात्रि 9:00 बजे सीढ़ियों से मकान के अन्दर जा रहा था कि मकान की छत गिर गई जिस में दबकर वृद्ध अब्दुल कयूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अब्दुल कयूम की चौथी बीवी ओशीला उम्र 50 साल ने आरोप लगाया कि पति के भाई सेराजुद्दीन द्वारा मकान में ही अपना हिस्सा तोड़कर नव निर्माण कराया जा रहा था।

 जिस को उसके पति के द्वारा मना करने के उपरांत भी निर्माण हो रहा था। जिससे पुराना मकान और कमजोर हो गया रात्रि में 9:00 बजे बरसात के समय उसका पति छत पर देखभाल करने हेतु जा रहा था कि छत गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई । स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और भतीजे अशलम पुत्र सेराजुद्दीन द्वारा जीयनपुर थाने पर इस्तेगासा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। अब्दुल कयूम के पास एक भी पुत्र-पुत्री नहीं है पत्नी ओशीला का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने