मऊ।
रतनपुरा के दक्षिणांचल मे अपने चिकित्सक कार्य से ख्याति प्राप्त करने वाले स्वर्गीय सुभाष चन्द्र यादव के शुभ चिंतको ने ठैचा चट्टी पर आज उनकी द्वितीय पुण्य तिथि मनाया ।जिसमे विशेष रूप से अरविंद यादव, रामबचन, रामशरण पहलवान का योगदान रहा ।
इस दौरान मुख्य अतिथि विजय शंकर यादव जिला पंचायत सदस्य रसडा, सपा के वरिष्ठ नेता बन्धु प्रसाद गोड, चन्दन गुप्ता, अनुप उर्फ राजू ,संजय कुमार यादव, संजय यादव जिला पंचायत सदस्य रतनपुरा, परमानन्द यादव, संजय पाण्डेय, कन्हैया यादव, सुरेंद्र यादव, विद्या सागर यादव, नगीना यादव ,सुरेश कुमार श्रीवास्तव , सहित आसपास के सैकड़ो लोगो ने फोटो पुष्प अर्पित करते हुए अगरबत्ती दिखा कर नम आखो से नमन वन्दन किया तथा उनके जीवन शैली पर प्रकाश डाला गया।
रिपोर्ट -ए.के.ह्यूमन