Breaking News

सगड़ी की जनता को जल भराव की समस्या से मिले छुटकारा: सन्तोष सिंह "टीपू" (नेता बसपा)

आज़मगढ़।

कवरेज डेस्क सगड़ी: बखालिस-पकवाईनार मार्ग में कस्बा सगड़ी के पास 50 मीटर जल भराव हो जाने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था, जिससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, खास तौर से महिलाओं और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतें हो रही थी।

इस समस्या से अवगत होने के बाद बसपा नेता सन्तोष सिंह "टीपू" ने इस पर गम्भीरता दिखाते हुए आज मौके पर जाकर निरीक्षण किया और तत्काल 5 डम्फर मैटीरियल गिरवा कर मार्ग को ठीक कराया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि: जलभराव सगड़ी की जनता के लिए एक बड़ी समस्या थी, मेरा प्रयास था कि इस समस्या से जनता को निजात मिले। 

आपको बतादें की बखालिस-पकवाईनार मार्ग की मरम्मत के लिए सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने सदन में सवाल भी उठाए और जल्द से जल्द मार्ग को ठीक कराने की मांग भी की है।आने वाले समय मे इस मार्ग की दशा सुधरने वाली है।

इस दौरान मौके पर विधायक प्रतिनिधि नागेंद्र यादव, डॉक्टर जहीरुद्दीन, मतलूब आलम, रामबृक्ष गौतम, रमेश कुमार , सोनू पूर्व प्रधान, सईद खान आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: वीर सिंह

और नया पुराने