Breaking News

उपजिलाधिकारी ने दिया सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश।

सगड़ी,आजमगढ़।।

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय अजमतगढ़ का औचक निरीक्षण पंकज कुमार श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी सगड़ी ने गुरुवार को  किया ।जिसमें 100 बच्चों के सापेक्ष 84 बच्चे उपस्थित पाये गये। उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया ।दो अध्यापिका सरोज मौर्य ,संगीता कुमारी देर से पहुंची।इन्हें सही  समय से न आने पर फटकार लगायी।कहा कि दुबारा गलती माफ नहीं की जायेगी ।बच्चों के कक्षा में डेस्क और बेंच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।साथ ही आवासीय हाल में बच्चों के सामान रखने के लिए आलमारी  की व्यवस्था को सुनिश्चित कराने के लिए बच्चों ने कहा ,बच्चों से उपजिलाधिकारी ने पूछा कि साबुन शैंपू तेल मंजन दिया जाता है ।

तो बच्चों ने एक.स्वर में हाँ कहा। किसी भी बच्चे ने इसकी शिकायत नहीं की। बच्चों को मैन्यू के हिसाब से खाना, नाश्ता दिया जाता है ।मेस का भी निरीक्षण किया साफ-सफाई को और बेहतर करने हेतु निर्देशित किया।निर्देश दिया कि मेस को और साफ रखें।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।उन्होंनें शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर,छात्र उपस्थिति रजिस्टर का गहनता से निरीक्षण किया।कैम्पस की सफाई,क्लास रुम,मेस सहित सभी जगह की सफाई में किसी प्रकार की कोताही न करने का सक्त निर्देश दिया।बच्चों की समस्याओं को बारी बारी से जाना।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने