Breaking News

जनपद में समयबद्ध निस्तारण में मेहनगर प्रथम सगड़ी का द्वितीय स्थान रहा।

आज़मगढ़।

निर्वाचन पुनरीक्षण 2018 के तहत  जोड़ने  नाम काटने व संशोधन करने का कार्य पूरा।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र मैं निर्वाचन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2018 के तहत 1 जून से 16 जुलाई तक कार्य पूरा कर लिया गया जिसके अंतर्गत प्रारूप 6 में सगड़ी विधानसभा में 1187 नाम बढ़ाए गए वही गोपालपुर विधानसभा में 1296 नाम बढ़ाया गया शासन की मंशा के अनुरूप वोटर लिस्ट में दो स्थानों पर व डबल नाम ग्राम सभा से बाहरी व्यक्तियों  के जो नाम थे उनको प्रारूप 7:00 के तहत नाम काटने का कार्य  किया गया जिसमें गोपालपुर विधानसभा में 4862 व सगड़ी विधानसभा में 5012 नाम काटने का कार्य किया गया ।

 प्रारूप 8 में गोपालपुर विधानसभा में 639 नाम संशोधित किया गया व सगड़ी विधानसभा में 898 संशोधन किया गया ।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के गोपालपुर विधानसभा 344 में 21 नए बूथ का निर्माण किया गया वहीं सगड़ी विधानसभा 345 में 29 नए बूथ का निर्माण किया गया।

 आजमगढ़ जनपद में समय बद्ध निस्तारण में मेहनगर प्रथम व सगड़ी का द्वितीय स्थान रहा वही प्रारूप 7 के तहत नाम काटने में भी सगड़ी का द्वितीय स्थान जनपद में रहा ।

2019 लोकसभा चुनाव के तैयारी के परिपेक्ष्य में 1 सितंबर 2018 से नये बूथ के साथ सभी दावा व आपत्तियां दर्ज करने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा ।

उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम के तहत पुनरीक्षण 2018 में सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को समय से कार्य निपटारे पर जोर दिया।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने