नदवासराय( मऊ ) कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के रामपुर कांधी गांव के पूर्वी तरफ महामाई माई के स्थान पर एक काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। घोसी मोहम्दाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम रामपुर कंघी के पूर्वी किनारे पर स्थित महामाई माई के मंदिर के पास सोमवार की भोर मैं एक काले रंग की हीरो Splendor मोटरसाइकिल ग्रामीणों देखी गई
जिसकी चर्चा पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए साथ ही कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना को सूचित किया गया जिसकी सूचना पर पुलिस चौकी प्रभारी उमा कांत शुक्ला मैं फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गाड़ी के आगे और पीछे कहीं भी नंबर प्लेट नहीं थी तथा गाड़ी में डिग्गी भी नहीं थी पता करने पर गाड़ी का नंबर यूपी 54 9462 गाड़ी मालिक का नाम राममिलन चौहान पुत्र सुखराम चौहान चांदमारी इमिलिया बताया गया मोटरसाइकिल की बरामदगी स्थल के आसपास गन्ने के खेत मैं तलाशी ली गई मौके पर ग्राम प्रधान हरकेश चौहान कांस्टेबल अजीत यादव प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहेl
रिपोर्ट: सतीश पांडेय