Breaking News

ननिहाल में रह रहे बच्चे की सांप काटने से मौत।

मऊ।

नदवासराय। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हासपुर गांव में रविवार की शाम शौच के लिए खेत मे जा रहे ,ननिहाल में रह रहे 8 वर्षीय बच्चे को सांप ने काट लिया।इसकी सूचना बच्चे ने परिजनों को दिया।परिजन बच्चे का ईलाज आस पास के चिकित्सालय में कराया।जहाँ बच्चे की हालत खराब होते देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।आनन फानन में परिजन बच्चे को आजमगढ़ एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।जहां ईलाज के दौरान सोमवार की दोपहर को बच्चे की मौत हो गई।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हासपुर गांव में  संजय यादव के यहां काफी लम्बे समय से भांजा बिट्टू 8 वर्ष अपनी माँ सुनीता निवासी बनौरा कोतवाली जीयनपुर ,आजमगढ़ के साथ रहता था।जो रविवार की शाम शौच के लिए खेत के तरफ जा रहा था।कि रास्ते मे सांप ने काट लिया।जिसकी सूचना बिटटू ने परिजनों को दिया।परिजन बच्चे का ईलाज आस पास के चिकित्सालय में करा रहे थे।कि हालत खराब होते देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।परिजन बिटटू को आजमगढ़ एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया।जहाँ ईलाज के दौरान सोमवार की दोपहर में मौत हो गयी।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

रिपोर्ट: सतीश पांडेय

और नया पुराने