Breaking News

करंट लगने से अधेड़ युवक की मौत।

मऊ।

खुरहट( मऊ)- रानीपुर थाना अंतर्गत भवराजपुर गाव में रविवार की रात्रि में करंट लगने से एक एक युवक की मौत हो गई बताया जाता है कि राधेश्याम उम्र 45 वर्ष पुत्र हरिनाथ यादव रविवार की रात्रि खाना खा कर गांव से पश्चिम गया था और घर के लोग खाना खा कर सो गए सोमवार की  सुबह घरवाले राधेश्याम का खोजबीन कर रहे थे

 कि गांव के लोगों ने बताया कि राधेश्याम, केदार यादव पुत्र शंकर यादव के ट्यूबवेल में मृत पड़ा है इतना सुनकर घरवाले आनन फानन में ट्यूबवेल की तरफ गए और जो नजारा देखा उससे सन्न रह गए और घर वालों की आंखें खुली की खुली रह गए देखा कि राधेश्याम जमीन पर मृत पड़ा है जिसकी लिखित सूचना हरिनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय खुद्दी ने रानीपुर पुलिस को दे दी है रानीपुर पुलिस ने पंचनामा बनाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिले पर भेज दिया है।

रिपोर्ट : विपिन दुबे

और नया पुराने