Breaking News

सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने कटान का किया निरीक्षण व बाढ़ क्षेत्र का दौरा ।

आज़मगढ़।

सगड़ी। 

सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने आज कटान क्षेत्र का दौरा किया। कटान पीड़ितों की सुनी समस्याएं। कटान पीड़ितों की समस्याओं को विधानसभा में उठाने का वादा किया। कटान पीड़ितों को स्थाई रूप से विस्थापित करना व उनको आवास व अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए उन्होंने कटान पीड़ितों से कहा कि आप लोगों की समस्याओं को विधानसभा में उठाऊंगी। जिसका स्थाई रूप से हल हो सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक मुराली के पूरा व त्रिलोकी के पूरा में 42 लोगों का घाघरा नदी मकान काट चुकी है।इन लोगों को अस्थाई रूप से ग्राम समाज की जमीन जमीन दी गई है ।जिसका अब तक तहसील से आवासीय आवंटन नहीं हो पाया है। जिसके कारण इनको आवास व अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही है ।इस अवसर पर लाल बहादुर सिंह पटेल, मुराली, लाल बचन यादव, रामवृक्ष,  तीर्थराज, पूजन ,लालधर, देवकी ,राम दरस, लोरिक, शिवनाथ, रामनाथ, रामचंद्र ,आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी

और नया पुराने