सगडी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन घटाव जारी है तो आसपास के जिलों में कम हो रही बारिश का असर सगड़ी क्षेत्र में बहने वाली घाघरा में देखा जा सकता है।
घाघरा नदी के जल स्तर में घाटाव होने से होने से कटान तेज कर दिया है तो वहीं देवारा वासी हो रही कटान से भयभीत हैं ।वही कटान के भय से पलायन कर रहे हैं ।देवारा खास राजा के त्रिलोकी के पूरा में नदी आबादी के साथ खेती योग्य जमीन भी काट रही है नदी अपने तटीय ग्रामों देवारा राम सरन दुबे,देवारा गरीब दुबे,देवारा अचल सिंह, देवारा अचल नगर,देवारा भिछ्छुक दास,गलसदिया,सिकठिया, आदि ग्रामो मे नदी खेती योग्य जमीन कट रही है। दो संपर्क मार्गों के डूबने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों का आवागमन बाधित है खरैलिया ढाला से सोनौरा सम्पर्क मार्ग,मानिक पुर से मानिक पुर न ई बस्ती सम्पर्क मार्ग,पर पानी से डूबने के कारण आवागमन बाधित है नाव नही लगाई गयी है। झंनझनपुर , धुसवा,बगहवा,बाका बुढ़न पट्टी, देवारा खास राजा, अभ्भनपट्टी, झगड़गंज, सोनौरा ,अराजी अजगरा मगरबी, अजगरा मगरबी, सहित दर्जनों गांव के लोग 10 किलोमीटर घूमकर बेलहिया पुल ,से आवागमन कर रहे है।स्कूली बच्चों की पढ़ाई बाधित है।
घाघरा की कटान से अब तक देवारा खास राजा के त्रिलोकी का पूरा वह मुराली के पूरा के 42 लोगों का घर नदी काटकर घाघरा ने काट दिया है जिनको अब तक अस्थाई रूप से विस्थापित नहीं किया गया है ग्राम समाज की भूमिका तहसील से आवंटन अब तक नहीं हो पाया है जिसके कारण आवास आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है।
मामला गड़बड़ बंधे पर सुबह 8:00 बजे डिघिया गेज पर नदी का जल स्तर 69.69 मीटर पर रहा।
और शाम को 4:00 बजे डिघिया गेज पर नदी का जल सतर 69.62 मीटर है
वहीं सुबह 8:00 बजे बदरहुआ गेज पर नदी का जल स्तर 70.51 मीटर पर रहा।
और शाम 4:00 बजे बदरहुआ गेज पर नदी का जल स्तर 70.46 मीटर पर है।
रिपोर्ट: मनोज चतुर्वेदी