Breaking News

खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी ने बंद कराया विद्यालय।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर कार्यवाही हुई शुरु।

क्षेत्र में मचा रहा हड़कंप।

सगड़ी ।सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक में संचालित हो रहे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय किड्स किंग विद्यालय को खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने मंगलवार को  बंद कराया। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। वही खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी ने बताया आगे भी कार्यवाही की जाएगी कोई भी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित नहीं होंगे।

 मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ दीनानाथ साहनी ने अजमतगढ़ ब्लॉक  में संचालित हो रहे गैरमान्यता विद्यालय में छापेमारी की।वही  किड्स किंग स्कूल अजमतगढ़  को बंद कराया। आगे उन्होंने बताया क्षेत्र में संचालित हो रहे सभी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराया जायेगा।किसी को बक्सा नहीं जायेगा। छापेमारी के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। वही सूचना पाकर कई गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय विद्यालय बंद कर फरार हो गये। आपको बताते चलें कि अजमतगढ़ ब्लॉक में कुल 80 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित होते हैं।

और नया पुराने