Breaking News

चोरों ने दुकान में सेंध काटकर हजारों के माल पर किया हाथ साफ।

आज़मगढ़।

सरायमीर: थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजरा स्थित किराना की दुकान की दीवार में बीती रात सेंध लगा कर अज्ञात चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया। थाना सरायमीर ग्राम सिकरौर सहबरी निवासी कमलेश यादव पुत्र खेलाड़ी ने थाना सरायमीर में तहरीर दी है कि की गांव के ही बाजार में फूलपुर रोड पर अपने ही मकान में किराना की दुकान है प्रतिदिन की भांति मंगलवार की बीती रात को लगभग नौ बजे परिवार के सदस्यों के साथ भोजन करके सोने चला गया। रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे की दिवार में सेंध लगा कर 30 हजार रुपये नकद व 15 हजार रुपये का सामान लेकर चले गए । आठ माह पूर्व भी दुकान में चोरी हुई थी। जिसमें गांव के कुछ लोग चोर व्यक्तियों से पैसा दिलवाया था । पुलिस ने पीड़िता व्यक्ति की तहरीर लेकर चोरी के सम्बन्ध में जांच-पड़ताल कर रही है ।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने