मऊ।
कवरेज डेस्क: मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद टू चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर सुरहूरपुर के समीप कल दिन में लगभग 10:30 बजे ईट से लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से 2 वर्षीय बालिका की मौके पर मौत हो गई घटना होने के बाद गुस्साए ग्रामवासिवों द्वारा मार्ग को अवरुद्ध करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा आगजनी करने को लेकर कोतवाली प्रभारी महेन्द्र प्रताप सिंह ने 7 लोगो के खिलाप नामजद मुकदमा व 50 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।इसकी जानकारी मिलने पर चक्काजाम किए जाने जगह के आसपास के लोगों मे अफरा तफरी मची हुई है।
रिपोर्टर: सूर्य प्रताप