मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
प्रभात फेरी निकाल कर छात्रों ने की नारेबाजी विश्वविद्यालय नहीं तो वोट नहीं।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गाधी पी जी कालेज मालटारी के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाल कर एक बार फिर उठाई विश्वविद्यालय की मांग छात्रों ने कहां की विश्वविद्यालय नहीं तो अबकी बार 2019 में किसी पार्टी को वोट नहीं दिया जाएगा कई बार जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से अभिभावक व छात्र और कई संगठनों के लोग विश्वविद्यालय की मांग उठा चुके हैं
कई बार जिलाधिकारी के माध्यम से व क्षेत्र के प्रतिनिधियों के जरिए हम लोग ज्ञापन दे चुके हैं की हमारे जिले में विश्वविद्यालय की आवश्यकता है विश्वविद्यालय ना रहने से हम छात्र -छात्राएं दूरदराज जाकर पढ़ाई करते हैं जिसके पास व्यवस्था है वह लोग बाहर जाकर पढ़ाई करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे जो गरीबी की हालत में बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पाते ऐसी परिस्थितियों में अपने जिले में विश्वविद्यालय की आवश्यकता है। प्रभात फेरी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराना चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र में विश्वविद्यालय की आवश्यकता है। जिससे हम छात्र-छात्राएं ऊंची शिक्षा दीक्षा ले सकें इस अवसर पर छात्र नेता सत्यम चौबे के नेतृत्व में छात्र और छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए व मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रधानाचार्य के माध्यम से सौंपा इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्यम चौबे, शिवम राय, शिवम मिश्रा, अंगद प्रजापति, मनीषा कुमारी, रईस अहमद, अभिषेक सिंह, पीयूष राय, महावीर सिंह, पल्लवी राय, नीतिका सिंह, चंद्रशेखर यादव, शिवांगी सिंह आदि छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।