कवरेज डेस्क। भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्यता अभियान उत्तर प्रदेश के सभी 92 ज़िलों में मज़बूती के साथ चल रहा है । 2 दिन में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे प्रदेश में लगभग 2 लाख नए भाजपा सदस्य बने ।
हर समाज हर जाति हर धर्म के युवा सुभाष यदुवंश जी के नेतृत्व में भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं । बड़ी संख्या मैं मुस्लिम युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। यादव समाज के युवाओं में भी श्री सुभाष यदुवंश के नेतृत्व के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है और एक बड़ी संख्या भाजपा से जुड़ रही है।
इसी अभियान के तहत सुभाष यदुवंशी लखनऊ डालीगंज पहुँचे ।वहाँ भारी संख्या में अल्पसंख्यक समाज आज के युवा भाजपा से जुड़े। युवाओं में सुभाष जी को देखकर एक नया विश्वास जाग उठा। उन्हें सुभाष जी मैं एक शिक्षित एवं मेहनती नेता दिखा। इस अभियान की ज़िम्मेदारी देख रहे प्रदेश मंत्री पुरुषार्थ सिंह ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी के प्रति हर धर्म हर जाति के युवाओं में उत्साह दिख रहा है।
पुरुषार्थ जी ने बताया इस अभियान की सफलता के असली कारण इस प्रदेश के नौजवान है जिन्हें भाजपा में अपना एवं इस देश का भविष्य दिखता है। प्रदेश अध्यक्ष श्री सुभाष यदुवंश की इस रफ़्तार एवं लोकप्रियता को देखकर दूसरे दलों में एक खलबली मची हुई है। ख़ासकर समाजवादी पार्टी परेशान है कि कहीं उसका मूल वोट बैंक यादव एवं मुसलमान सुभाष यदुवंश की कार्य शक्ति को देखते हुए उनसे अलग न हो जाए। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहम्मद शरीफ़ एवं लखनऊ के अल्पसंख्यक समाज के सैकड़ों युवाओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत देखकर सभी राजनैतिक दल चिंतित है ।
इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरत सोमवंशी, उपाध्यक्ष साकेत शर्मा, प्रदेश मंत्री पुरुषार्थ सिंह, मंत्री विकास बाबा मंत्री प्रशांत त्रिवेदी ट्रेनिंग सेल संयोजक अनुभव द्विवेदी प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला लीगल सेल संयोजक मनिंदर पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत, महानगर अध्यक्ष टिंकू सोनकर आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ।