रतनपुरा (मऊ! पुलिस चौकी पर वरमाला, दुर्गा मंदिर में सिंदूरदान ,इस तरह शुरू हुआ एक नए प्रेमी जोड़ा के नये जीवन का अभियान !हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिंडोहरी ग्राम पंचायत निवासिनी अर्चना विश्वकर्मा पुत्री स्वर्गीय वीरेंद्र विश्वकर्मा एवं राम गोविंद विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल विश्वकर्मा निवासी मलपुर लोहराई थाना हलधरपुर जनपद मऊ! इन दोनों प्रेमियों का हजारों लोगों की उपस्थिति में आपसी सहमति एवं सद्भाव से पुलिस चौकी पर दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई! स्थानीय दुर्गा मंदिर पर सिंदूरदान का कार्यक्रम हुआ !महिलाओं ने मंगल गीत गाया ,मंदिर के पुजारी ने आशीर्वचन के मंत्र पढ़ें, इस तरह हुआ एक प्रेमी जोड़े का का विवाह! पिडोहरी ग्राम पंचायत निवासिनी अर्चना विश्वकर्मा लगभग 19 वर्ष के माता पिता की लगभग 12 वर्षों पूर्व ही मौत हो चुकी है !अर्चना अपनी बड़ी बहन माला विश्वकर्मा जिस का विवाह विनय विश्वकर्मा निवासी सराय भारती थाना कोतवाली रसड़ा जनपद बलिया से हुआ है! मात्र दो बहनों की ही परिवार में जमा पूंजी थी! विवाह के बाद बड़ी बहन अपने पति के साथ मायके में ही रहती थी, और छोटी बहन की देखरेख करती थी !इसी बीच राम गोविंद विश्वकर्मा उम्र लगभग 20 बरस की बुआ पिडोहरी ग्राम पंचायत में रहती थी ,अपने बुआ के यहां आते -जाते रामगोविंद और अर्चना की आंखें चार हुई ,दोनों में प्रेम परवान धीरे-धीरे आगे बढ़ा ,और दोनों ने साथ जीने- मरने की कसमें खा ली! दोनों के प्रेम संबंधों की जानकारी किसी को नहीं थी ,सोमवार की रात्रि लगभग 11 बजे जब अर्चना का जीजा विनय विश्वकर्मा किसी रिश्तेदारी में गया था, इसी बीच रामगोविंद पिडोहरी पहुंचा और रात्रि में ही अपने प्रेमिका के घर के अंदर चला गया! गांव के कतिपय लोगों ने रामगोविंद को अंदर जाते देख लिया ,धीरे-धीरे काना-फूसी होने लगी ,और गांव के लोगों ने पहले तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, परंतु अंदर से बंद दरवाजा जब नहीं खुला तो गांव वालों ने बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया! इसी बीच किसी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी ,सूचना पर पुलिस कर्मी भी पहुंचे और गांव वालों की उपस्थिति में दोनों प्रेमी जोड़ों को निकाल कर रतनपुरा पुलिस चौकी लाया गया !धीरे-धीरे खबर जंगल की आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई ,और प्रेमी जोड़ों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी के इर्द-गिर्द एकत्र हो गए! सारा मामला संज्ञान में आने के बाद थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह पुलिस चौकी पहुंचे, और दोनों पक्षों की सहमति से यह तय हुआ प्रेमी जोड़े का विवाह कर दिया जाए ,लड़के के परिजन भी पहुंच गए ,लड़की के जीजा और गांव के लोग पहुंचे ! काफी हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में लिखा पढ़ी के बाद पुलिस चौकी परिसर में ही प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर नया जीवन प्रारंभ करने का संकल्प लिया! इस अवसर पर पिंडोहरी ग्राम पंचायत निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तारकेश्वर सिंह ने बड़ी भूमिका का का निर्वाहन किया !दोनों पक्षों की वरमाला के बाद वहां उपस्थित सभी लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया ! इसके बाद प्रेमी जोड़ा स्थानीय दुर्गा मंदिर पर पहुंचा जहां मां दुर्गा को साक्षी मानकर प्रेमी प्रेमिका की मांग में सिंदूरदान किया ! करतल ध्वनि के बीच लोगों ने मां दुर्गा का जयकारा लगाते हुए प्रेमी जोड़े के भावी जीवन के लिए मंगल कामना व्यक्त की !इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को देखने के लिए उपस्थित थे! पुलिस चौकी प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने प्रेमी युगल को हिदायत के साथ साथ बड़े एक फरमा बरदारी के साथ समझाया कि तुम लोग अब नए दांपत्य जीवन में प्रवेश कर रहे हो इसे गंभीरता से लेकर के आदर्श दंपत्ति बनने का प्रयास करना ,तभी तुम लोगों का जीवन सुखमय हो सकेगा!
-------------------------------------------------------------
पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी
रतनपुरा (मऊ)! स्थानीय पुलिस का मंगलवार को एक अभिभावक के रूप में नया चेहरा देखकर लोग काफी गदगद नजर आए!
थाना अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं रतनपुरा आउटपोस्ट पुलिस चौकी के प्रभारी सच्चिदानंद यादव ने एक अभिभावक के रूप में एक ऐसी लड़की जिसके माता-पिता नहीं थे ,उस लड़की का उसके प्रेमी के साथ विवाह कराकर एक नेक कार्य किया !थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने 2000 रुपए कन्या को दिए ,और कहा कि हम हर कदम पर उनके साथ हैं ! उन्होंने नवविवाहित जोड़े को काफी सीख दी ,ताकि अपना भावी जीवन एक आदर्श पति पत्नी के रूप में प्रारंभ कर सकें !इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता तारकेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे !स्थानीय रामलीला समिति के अध्यक्ष लखी चंद्र शर्मा, विजय राजभर, शुक्ला यादव ने भी प्रेमी जोड़े को अपना आशीर्वचन प्रदान किया क्षेत्र में यह विवाह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है!
रिपोर्ट- विपिन दुबे