Breaking News

शिकायतों के बाद भी दबंग नही होने दे रहे शौचालय का निर्माण।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

आज़मगढ़।

15 दिनों से पुलिस चौकी से कोतवाली का चक्कर लगा रही महिला।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमसर ग्राम निवासी उर्मिला पत्नी रामा गोंड को सरकारी शौचालय का पैसा ब्लाक अजमतगढ़ से स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिला हुआ है जो कि स्वयम की जमीन में शौचालय का निर्माण कराने के लिए गढ्ढा खोदा पर गांव के दबंगो ने यह कहते हुए रोक दिया।जिसपर वह थाना समाधान दिवस पर गुहार लगाई पर सुनवाई नही हुई जब उपजिलाधिकारी सगड़ी से स्वयम की जमीन में शौचालय निर्माण के लिए गुहार लगाई तो उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कोतवाल से मामले को देखर उचित कार्यवाही करते हुए न्याय करने को कहा पर 24 घण्टे बीतने के बाद भी कोतवाल गांव में जाकर वस्तु स्थिति से अवगत तक नही हो सके जबकि महिला लगभग 15 दिनों से पुलिस का चक्कर काट रही है।बुद्धवार को भी घण्टो कोतवाली पर बैठी रही पर कोई सुनवाई नही हो सकी।

पीड़ित उर्मिला ने कहा कि मेंरी 28 कड़ी जमीन है जो बटवारा सुदा गांव है जो जैसे पैमाइस करनी हो कर ले पर गांव के कुछ दबंग खुद पोखरी और बंजर कब्जा किये और मकान आदि बना रखे और मैं अपनी जमीन में शौचालय बना रही हु पर नही बनाने दे रहे। मुझे जान से मारने की घमकी गोलबन्द होकर दे रहे है।मैं निहायत ही गरीब हु जिससे मेरी सुनवाई नही हो रही है।

और नया पुराने