मऊ।
मधुबन(मऊ)-स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित दरगाह के समीप सोमवार की दोपहर पौने दो बजे के करीब सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। इसमें एक महिला समेत तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदत से घायलों को 108 नम्बर की एम्बुलेंस से उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया। इसमें एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।। ज्ञात हो कि दोहरीघाट की तरफ से सोमवार की दोपहर पौने दो बजे सवारियों से भरा टेम्पो मधुबन की तरफ आ रहा था। जैसे ही दरगाह कस्बा के समीप पहुंचा कि चालक का टेम्पो से नियंत्रण खो गया। जिससे टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टेम्पो मे सवार यात्रियों के चीख-पुकार के बीच राहगीरों ने घायलों में रामविलास (70) पुत्र स्व.सरजू निवासी बनकटा, उषा देवी (30) पत्नी मनई निवासी चकहब्सापुर (भीमपुरा) व राहुल (19) पुत्र रामभरोसा निवासी कोल्हुआ को टेम्पो से बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। इनमें रामविलास की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र तिवारी