मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सड़क और बाजार में अतिक्रमण से लगा रहता है जाम।
सड़क चौड़ीकरण के बाद भी नही मिली अतिक्रमण से निजात।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर बाजार में अतिक्रमण से निजात ना मिलने के कारण सड़क पर आए दिन वाहनों की लंबी-लंबी जहां कतारें लग जा रही है वहीं आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्तिथि ऐसी बन जा रही है कि पैदल निकलना भी काफी कठिनाइयों भरा साबित हो रहा है। जबकि सड़क का चौड़ीकरण करने के बाद लोगों में यह आस जगी थी कि अतिक्रमण से मुक्ति मिल जाएगी पर ऐसा नहीं हो सका।कारण कि बाजार से पूरी तरह से अतिक्रमण नही हटाया गया ना ही बाजार में पटरिया ही बनाई गई ।
वहीं दूसरी तरफ बाजार के दोनों तरफ नालियों का निर्माण चौक के आसपास नहीं होने की वजह से भी जाम की स्थिति बनी रही है और पानी निकासी नही होने से नालिया बजबजा रही है।आए दिन लगने वाले जाम से लोग जहां परेशान हैं वहीं पुलिस जाम से मुक्ति दिलाने में विफल रही है। सोमवार को ऐसी स्थिति बनी कि एक किलोमीटर के दायरे में चौक के दोनों तरफ वाहनों के लंबे लंबे काफिले लग गए और पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पीकेट पर ड्यूटी देने वाले सिपाही और होमगार्ड कुर्सियों पर बैठ कर आराम फरमाते दिखे।और जाम से लोग जूझते रहे ।दूसरी तरफ चौक के दोनों तरफ सवारी गाड़ियों के भरे जाने के कारण और ठेला कुल्चा दुकानदारों की दुकानें सभी सड़क पर होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रही है। सड़क चौड़ीकरण के बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिल पाई ।आए दिन जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है ।यहां तक की मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस और अधिकारियों की गाड़ियां भी जाम से जूझ रही है पर जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। जबकि कई बार बाजार से अतिक्रमण हटाया तो गया पर पटरियों तक अतिक्रमण से बाजार में जाम लगा रह है।पर जीयनपुर के जाम पर अधिकारियों की चुप्पी से भी लोगों को जाम से फजीहत उठानी पड़ रही है। ऊपर से पूरा चौक जाम हो जाने से आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।