Breaking News

जीयनपुर बाजार में नाली का निर्माण हुआ शुरू।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

समाचार इंडिया लाइव के खबर का असर। 

सगड़ी।

सगड़ी  जीयनपुर बाजार में जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई के बाद नाली का निर्माण प्रारम्भ कराया गया जिससे जल निकासी की समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। जिससे बजबजा रही नालियो से निजात मिल जाएगी।

समाचार इंडिया लाइव ने मंगलवार को अतिक्रमण से जीयनपुर जाम की खबर प्रमुखता से उठाया था। जिसपर सुबह से ही जेसीबी मशीन लगा कर नाली की खुदाई कराई गई। सुबह 10 बजे से पिकेट डियूटी पर सिपाही होमगार्ड मुस्तैद रहे, पूरे दिन जाम से लोगो को दो चार नही होना पड़ा। जिससे बाजार वासी और बाहरी लोगों ने काफी राहत महसूस की। जबकि जीयनपुर में अतिक्रमण अभी भी नही हटाया गया।

 पर जीयनपुर पुलिस यदि चेत जाती तो लोगो को जाम से मुक्ति मिल जाती। पर जरूरी है सिपाही सहित कम से कम एक दरोगा की डियूटी चौक पर लगाई जाती पर ऐसा नही किया जा रहा है। खैर नाली निर्माण से लोगो को काफी राहत मिल जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि- रोड चौड़ीकरण के समय नालिया टूट गई थी रोड बनने के बाद उसको साफ करा कर नई नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

और नया पुराने