Breaking News

जनता के बीच अच्छी छवि बनाए पुलिसकर्मी: एसपी

लखीमपुर खीरी।

मोहम्मद असलम की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा थाना खीरी पर  उपस्थित रहकर  थाना प्रांगण, थाना कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक कक्ष, पुलिस बैरक आदि स्थानों का भ्रमण कर साफ-सफाई व स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया गया तथा इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खीरी को निर्देशित किया गया।

  इसके साथ-साथ थाने पर नियुक्त समस्त उ०नि०गण का ओ०आर० किया गया व विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाने पर नियुक्त समस्त पुलिसकर्मियों की गोष्ठी कर उनसे वार्ता की गई तथा उनकी समस्यायों के विषय में जानकारी प्राप्त कर समाधान हेतु आश्वासन दिया गया। 

जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि बनाने हेतु अपने कार्य के दौरान शालीन व मृदु व्यवहार करने हेतु भी निर्देशित किया गया।


और नया पुराने