Breaking News

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क के किनारे खड़ी महिलाओं को कुचला 3 की मौत 4 घायल।

मऊ।

मोहम्मदाबाद गोहना -मऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गोहना टू चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर स्थित सुरहुरपुर के पास मोहम्मदाबाद गोहना से चिरैयाकोट की तरफ जा रही प्राइवेट बस के पीछे लगी एक स्कार्पियो ने सुरहुरपुर के पास ओवरटेक कर सड़क के किनारे खड़ी लगभग एक दर्जन महिलाएं जो देईेया माई के थान पूजा के लिए जाने वाली थी और बस का इंतजार कर रही थी तबतक अनियन्त्रित स्कार्पियो ने कुचल दिया ,जिसमें से तीन महिलाओं की मौत हो गई। स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे खड्डे में गिर गई।गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा  दिया तथा ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर दिया। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जिसमें से चार की हालत नाजुक होने पर सदर मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को गांव की लगभग एक दर्जन महिलाएं खुरहट स्थित देईया माई के थान पूजा करने के लिए गांव से निकलकर सड़क के किनारे खड़ा होकर बस का इंतजार कर रही थी।इसी बीच मोहम्मदाबाद की तरफ से चिरैयाकोट एक बस जा रही थी जिसके पीछे एक स्कॉर्पियो लगी थी।स्कॉर्पियो ने बस से ओवरटेक किया तथा सड़क के किनारे खड़ी महिलाओं को कुचल दिया, जिसमें से मौके पर ही 60 वर्ष प्यारी देवी पत्नी सत्येंद्र चौहान की मौत हो गई। तथा हॉस्पिटल ले जाते समय 27 वर्षीय नेहा पत्नी अनुप एवं 2 वर्षीय चांदनी पुत्री पवन की मौत हो गई ।घायलों में 19 वर्षीय आशा पुत्री झारखंडी, 17 वर्षीय चंद्रकला पुत्री झारखंडी ,27 वर्षीय खुशबू पुत्री पवन कुमार, 38 वर्षीय पत्नी झारखंडी को सदर मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया गया है ।मौके पर शव को सड़क पर रखकर ग्रामीण जाम कर दिये है ।जानकारी पर मुहम्दाबाद,चिरैयाकोट, रानीपुर, सरायलखंसी से फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पुलिस उपाधीक्षक मुहम्दाबाद गोहना,तहसीलदार मुहम्दाबाद गोहना मौके पर पहुंच गए हैं ।जाम को समाप्त कराने के लिए ग्रामीणों से वार्ता जारी है।ग्रामीणों ने मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने एवं मुआवजे दिलाने के लिए कह रहे हैं।ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

रिपोर्टर सूर्य प्रताप

और नया पुराने