Breaking News

बीटीसी प्रशिक्षुओं को दी गई विदाई।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील के डॉ० रामनरेश पीजी कालेज चगईपुर में सत्र 2015 बैच के बीटीसी प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि डॉ० रामकृष्ण यादव प्रबन्धक (रामलगन पी जी कालेज अमिला मऊ)  ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर, सरस्वती वंदना से आरम्भ हुआ।

इसके बाद जूनियर्स व सीनियर्स ने बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये और सीनियर्स ने अपने अनुभवों को भी जूनियर्स से साझा किया, विदाई समारोह में जूनियर प्रशिक्षुओं ने सीनियर प्रशिक्षुओं को उपहार भेंट कर व उज्ज्वल भविष्य की 

शुभकामनाओं के साथ विदा किया। कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद यादव (प्रवक्ता हिंदी विभाग) प्रबंधक, समापन प्रमोद यादव प्रबंधक ने किया

रिपोर्ट- ब्यूरो आज़मगढ़।

और नया पुराने