आज़मगढ़।
सरायमीर. स्थानीय थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर जयसिंह नामक युवक के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम फूलपुर ( नन्नदावं ) थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी (कल्पनिक) नाम पप्पू ने थाना सरायमीर में तहरीर दी मेरी दस वर्षीय लड़की शाम सात बजे शौच के लिए गयी थी रास्ते में मौजूद गांव के ही जयसिंह पुत्र रत्तिलाल गलतनीयत से पकड़ कर कपड़ा फाड़ने लगा लड़की के द्वारा विरोध करने पर मारने पीटने लगा जब वह बचाव के लिए चीखने चिल्लाने लगी तो उसकी चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े तो जयसिंह फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अपराध संख्या 208 धारा 354, 323 आईपीसी 7/8 पास्को एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट- ब्यूरो