Breaking News

रेलवे ने हटवाया अवैध अतिक्रमण।

आज़मगढ़।

सरायमीर। आरपीएफ की टीम सरायमीर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले गरीबों की झोपड़ी को उजाड़ा अमीरों को दिया शरण। 

मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व सरायमीर रेलवे स्टेशन के हेड प्रभारी शकील अख्तर ने मेमो के जरिए आजमगढ़ आरपीएफ के अधिकारी को सूचना देकर रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी उसपर बुधवार को  आरपीएफ  प्रभारी निरीक्षक मिर्जा राशिद बैग ,एएसआई राम वृक्ष कांस्टेबल पलटन यादव, विजय श्रीवास्तव ,राकेश राय, सुनील यादव की टीम बुधवार को सरायमीर रेलवे स्टेशन पहुंचकर अतिक्रमण हटाने के नाम पर  रेलवे की पर डेरा डाल कर भीख मांग कर जिवन पालन करने वालों की झोपड़ी को उजाड़ा कर जल्द से जल्द खाली करने को कहा नही खाली करने पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं दूसरी ओर अमीरों के द्वारा पुलिस बूथ के पीछे रेलवे की जमीन को कब्जा दुकानें बना ली गई हैं जिससे पुलिस बूथ के रास्ते स्टेशन पर जाना यात्रियों मुश्किल हो जाता है। 

वहां आरपीएफ के लोग अतिक्रमण हटाने के लिए नहीं पहुंचते। इस बात को लेकर आक्रोश है कि आरपीएफ के लोग ठण्डी मौसम में गरीबों को झोपड़ी हटाने की धमकी दी और अमीरों शरण।

रिपोर्ट- ब्यूरो

और नया पुराने