अतिक्रमण की वजह से जाम से जूझते रहे आम लोग।मामला तहसील सगड़ी क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार का निजात ना मिलने के कारण वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग जा रही है सड़क के दोनों तरफ पटेरिया पर सब्जी वाले ठेले वाले आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसी स्थित बन जा रही है कि पैदल निकलना भी काफी कठिनाई भरा साबित हो रहा है टाउन एरिया प्रशासन ने सड़क के दोनों तरफ चार चार फुट की पटरी चोडा करा दिया गया अतिक्रमण से मुक्ति मिल सके वहीं पर चंद कदम दूर चौकी इंचार्ज होमगार्ड शंकर जी त्रिमूहानी के पास मुख दर्शक बने रहते हैं वहीं पर पुलिस जाम से मुक्ति दिलाने में विफल हो रही है शिव त्रिमूहानी और हनुमान मंदिर के बीच गाड़ियों की दोनों तरफ लंबी लंबी कतारें भर जाने के कारण ठेला कुल्चा सब्जी वालों की दुकान है सभी सड़क पर होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है दोनों तरफ पटरी चौड़ी होने के बावजूद भी जाम से मुक्ति नहीं मिल पाती।
आए दिन जाम के झाम से लोगों को जूझना पड़ता है यहां तक कि मरीजों को ले जाने वाले एंबुलेंस औरअधिकारियों की गाड़ियां भी जाम से जूझ रही हैं पर जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है जबकि दो बार का अतिक्रमण हटाया भी गया पर पटरियों तक अतिक्रमण से बाजार में जाम लग रहा है अजमतगढ़ के जाम पर अधिकारियों की चुप्पी से भी जाम से फजिहत उठानी पड़ रही है जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रिपोर्ट- जगरनाथ गुप्ता