सगड़ी।
सगड़ी/आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में सोमवार को होन्डा एजेंसी आजमगढ़ द्वारा नए होन्डा शोरूम (सबडीलर)शिप का शुभारंभ कम्पनी के जोनल इंचार्ज दीपक सिरोही,एव चन्द्रदेव राय पूर्व प्राचार्य,द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस दौरान एजेंसी के मालिक फैसल अहमद ने कहा कि होन्डा अपने नवीनतम उत्पाद व विश्वस्तरीय सुबिधाओं के साथ हमेशा ग्राहक सन्तुष्टि में अग्रणी रही है और इस नवीन संस्थान में फूली आटोमेटिक वर्कशाप,गाड़ियों की समस्त रेंज एव अत्याधुनिक सुबिधाये उपलब्ध है।
सबडीलर अर्जुन वर्मा ने कहा कि हम हमेशा ग्राहकों की सुविधा का ध्यान रखेंगे और जरूरत पड़ने पर और भी सुबिधाये बेहतर करने का प्रयास करेंगे।इस दौरान एरिया मैनेजर अजय शर्मा,छात्र नेता दुर्गा प्रसाद यादव,हरिकेश विश्वकर्मा,सनोज वर्मा,गुड्डू वर्मा,राजमन वर्मा,रमेश यादव एडवोकेट, सहित कम्पनी के कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- वीर सिंह