सरायमीर. रेलवे स्टेशन सरायमीर पर स्थित आरक्षण टिकट खिड़की पर कम्प्यूटर से टिकट बनाने वाले टिकट कर्मचारी अर्जुन मौर्या के खिलाफ यात्री अभिनव उर्फ लक्की गाहुखोर थाना सरायमीर ने आरोप लगाया है कि- मैं चार दिन से प्रतिदिन भोर में ही अपने भतीजे शिवम को सीए की पढ़ाई हेतु बम्बई भेजने के लिए तत्काल टिकट के लिए लाईन में खड़ा होता और प्रतिदिन पहला नम्बर रहता है। तत्काल का समय होते ही टिकट मास्टर अर्जुन मौर्या मुझसे बोलता है नेटवर्क नही है टिकट नही बन पाएगा।
आज भी जब खिड़की खोली तो टिकट मास्टर बोला कम्प्यूटर नही चल रहा है। मैं बाहर खड़ा था कि लगभग दस मिनट के बाद मुझको बोलकर मौर्या जी कहे कि पीरियम टिकट अठारह हजार रुपये का मिलेगा लोगे । तभी मैं ने देखा अंदर से एक दलाल को तत्काल बनाकर दिए । जो टिकट आज बनाकर दलाल को दिए हैं उसकी कापी मेरे पास है। एक युवक बोला पैसा बचा रहे हो चार हजार रुपये दो मैं तुमको एसी का टिकट बनाकर दे दूंगा। मैं इस संबंध में डीआरएम व उच्चाधिकारियों को ऑनलाइन आज शिकायत किया हूँ।
रिपोर्ट- ब्यूरो