Breaking News

दस एटीएम सहित तीन अपराधी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर. जनपद में अपराध की रोकथाम के लिए एसपी रविशंकर छवि के निर्देश पर दिनांक 28 नवम्बर 018 को शाम 4:10 बजे क्षेत्राधिकार फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व सरायमीर थाना के एसआई राजीव कुमार यादव, एसआई रामकृष्ण सिंह हमराही के साथ खरेवां के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि  सफेद रंग की बोलेरो से अपराधी किस्म के तीन व्यक्ति आ रहे हैं । पुलिस ने बोलेरो करीब आने पर रोक तलाशी ली तो उनके पास से दस एटीएम कार्ड बरामद हुए। 

पुलिस ने थाना वाहन समेत तीनों के नाम-पता पूछा वह नाम-पता अंगद राजभर पुत्र सुबेदार राजभर ग्राम देहदुआर थाना अमरजीत कुमार राजभर पुत्र साहब लाल राजभर ग्राम महुजा निवादा थाना बरदह आजमगढ़, सतीश राजभर पुत्र उमेश राजभर ग्राम बनगांव थाना दीदारगंज बताया। अपराधिक इतिहास क्रमशः अंगद राजभर के खिलाफ आजमगढ़ में पांच जौनपुर में एक,  अमरजीत के खिलाफ दिल्ली में एक है पुलिस ने उपर्युक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध संख्या 210 धारा 419, 420 आईपीसी व 66 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

रिपोर्ट- ब्यूरो

और नया पुराने