मऊ।
मऊ- मुहम्दाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम टेकई निवासी 35 वर्षीय ज्ञानेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र रामजीत ने परिवारिक कलह से तगं आकर दोपहर में गांव के सिवान में गूलर के पेड़ से लटक कर अपने जीवन की लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के मुताबिक ज्ञानेंद्र उर्फ पप्पू की शादी दतौली गांव में कई वर्षों पूर्व हुई थी। इसके 4 बच्चे भी हैं। यह बुधवार को अपने ससुराल गया था तथा ससुराल जनों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई।वह रात को घर वापस आया तथा आज दोपहर में गांव के सिवान में पहुंचकर गूलर के पेड़ में लटक कर अपनी जीवन की लीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी गांव वालों को मिलने पर गांववालों ने पुलिस को फोन किया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
रिपोर्टर सूर्य प्रताप