आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी निवासी अंजू पुत्री सूर्यभान उम्र लगभग 18 साल निवासी जमीन हरखोरी थाना जीयनपुर ।गुरुवार को दोपहर लगभग 03 बजे आजमगढ दोहरीघाट मार्ग पर गांव के सामने सड़क किनारे जीयनपुर जाने के लिए सवारी का इन्तजार कर रही थी कि तभी जीयनपुर की तरफ से आरही सफेद स्कार्पियो सवारों ने उसे उठाने का प्रयास किया पर उसका हाथ छूट गया और गाड़ी से टकराकर बुरी तरह से घायल हो गयी।जिसे लाटघाट बाजार में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है।
जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि स्कार्पियो में तीन लड़के बैठे थे जो लड़की को उठाने का प्रयास किये पर वह चोटिल हो गयी और स्कार्पियो सवार तेज रफ्तार में लाटघाट की तरफ भाग लिए।अबतक पुलिस को तहरीर नही दी गयी।दिन दहाड़े इस तरह से लड़की के अपहरण के प्रयास से लोग काफी दहशत में है।