Breaking News

मनबढ़ों ने शौचालय को ढाया, थाने में पड़ी तहरीर।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय क्षेत्र के रुकुनुद्दीनपुर ( अबडीहा ) में मनबढ़ो ने तीन शौचालय को ढाया दिया ।पीड़ितों न्याय के लिए थाने में तहरीर दी।

जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम रुकुनुद्दीनपुर ( अबडीहा ) निवासी रोहित कुमार पुत्र बनारसी लाल, गौतम पुत्र राम आधार व जगदीश पुत्र झिनकु राम के आबादी में बने शौचालय को मनबढ़ो के द्वारा गिरा दिया गया। उसपर रोहित की ओर से सुषमा और जगदीश की ओर से कुशुम ने थाना में तहरीर दी है कि हम लोग को ग्राम प्रधान के द्वारा शौचालय बनाने के लिए बारह, बारह हजार रुपये मिला जिसमें कुछ रूपये अपना लगाकर ग्राम प्रधान जमशेद के बताए गए स्थान पर शौचालय बनवाए थे। जिसको गांव के ही राजेंद्र,  केदार व कन्हैयालाल पुत्रगण पल्टू ने गिरा दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर गांव में जाकर शौचालय गिराने के आरोपी को डांट लगाई और पीड़ितों को पुनः शौचालय बनाने को कहा ।जब शौचालय पुनः निर्माण हो गया तो मनबढ़ो ने  दुबारा शौचालय को गिरा दिया। और इस सम्बंध में कहीं जाने पर जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि दुबारा पीड़ितों की तहरीर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है । सुषमा का कहना है कि पुलिस से मैं कही कि साहब मेरे शौचालय का गड्ढा खुदवा कर शौचालय बनवाने में मदद करें तो पुलिस ने कहा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अब जाकर  मुकदमा लड़ो।

रिपोर्ट: मोहम्मद यासिर

और नया पुराने