Breaking News

बीजेपी की जीत के पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन।

अयोध्याधाम।

रिपोर्टर-सुरेश कुमार मिश्र।

बीकापुर लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत से गदगद भाजपा बीकापुर मंडल के जोन प्रभारी शैलेंद्र पांडेय मोनू द्वारा विकासखंड क्षेत्र के पोहपी में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सराय भनौली काजी सराय सेक्टर के सेक्टर प्रमुख, बूथ प्रमुख और कार्यकर्ताओं को फूल माला और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शैलेंद्र पांडेय मोनू ने कहा की सराय भनौली सेक्टर में भाजपा को लोकसभा चुनाव में अच्छी बढ़त मिली है। 27 बूथों में 24 बूथ पर भाजपा जीती है,इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने जी तोड़ मेहनत किया है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही सही मायने में सम्मान के हकदार हैं, कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने किया,इस मौके पर प्रसिद्ध कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय ने अपनी कविताओं के माध्यम से लोगों को प्रेरणा दिया, कार्यक्रम को भाजपा जिला मंत्री राकेश पांडेय राना, बीकापुर नगर पंचायत सभासद विनय पांडेय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भरत जी श्रीवास्तव, प्रधान प्रतिनिधि परमेश पांडेय सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम में तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे।


और नया पुराने