Breaking News

24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप,ग्रामीणों में हाहाकार और आक्रोश व्याप्त

आज़मगढ़ :

सब स्टेशन मुहब्बतपुर से जुड़े 12 गांव से अधिक गांवों में 24 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली न होने से ग्रामीणों की घरेलू कार्य प्रभावित ही गई हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
शाहगढ, बैठौली,दौलतपुर, सरदारपुर राजपूत,जमुड़ी, मुहब्बतपुर,बमहौर,नीबी समेत कई गांवो में सब स्टेशन मुहब्बतपुर से विद्युतआपूर्ति की जाती है। मंगलवार की रात बरसात के दौरान जगह-जगह फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।फाल्ट की मरम्मत करने में प्राइवेट कर्मचारी जाते रहे लेकिन सफलता नही मिल पा रही थी ।
उधर ग्रामीणों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है।गुरुवार को जब 24 घंटा बिजली नही आई तो ग्रामीण विद्युत विभाग के प्राइवेट कर्मचारियों से साथ क्षेत्र में जगह जगह फाल्ट खोजने में प्रयास करते देखे जा रहे थे ।गुरुवार को शाम करीब 7 बजे फाल्ट खोजने के बाद बिजली आपूर्ति की ट्राई की गयी ।लेकिन 10 मिनट होल्ड होने के बाद बिजली कट गयी ।घरों का घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा हैं ।ग्रामीणों का कहना हैं कि सब स्टेशन मुहब्बतपुर में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही बनी हुई हैं ।समय रहते जगह जगह पर एचटी पोल के तारो के पास से पेड़ व पौधों की डालो को नही हटाया जाता हैं ।जिससे विद्युत आपूर्ति बदहाल की समस्या बनी हुई हैं । समाचार लिखे जाने तक  विद्युत आपूर्ति बदहाल रही  ।
और नया पुराने