आज़मगढ़।
मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।
जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं और त्वरित गुणवत्ता युक्त निस्तारण के दिए दिशा निर्देश।
333 प्रार्थना पत्रों में मौके पर मात्र 4 का हुआ निस्तारण ।
सगड़ी।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 333 प्रार्थना पत्रों में से मात्र 4 का निस्तारण हुआ वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को संपूर्ण समाधान दिवस पर आने से फरियादियों का तांता लगा रहा। जिलाधिकारी आजमगढ़ नागेंद्र प्रसाद सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की जिसमें उपस्थित जनपद व तहसील स्तर के अधिकारियों को उन्होंने त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया वहीं अनुपस्थित 3 अधिकारियों को नोटिस दी गई।
जिनमें सहायक निदेशक मत्स्य पालन, परियोजना अधिकारी, व सहायक अभियंता लघु सिंचाई को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मागीं गई ।
जनसुनवाई में मुख्य रूप से जमीनी विवाद पैमाइश , वरासत और पूर्ति विभाग के राशन कार्ड की शिकायत मुख्य रूप से रहे। जिनमें कुल 333 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें राजस्व विभाग के 249 , पुलिस के 46 , विकास के 15 व अन्य लोगों के 19 प्रार्थना पत्र पड़े।
मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह,सीडीओ डीएस उपाध्याय , उप जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह सीएमओ ए के मिश्रा तहसीलदार अरविंद सिंह जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा जिला पशु अधिकारी डॉ वीके सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
