Breaking News

सीमांत कृषकों को मनरेगा से जोड़ें : जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह।

आज़मगढ़।

मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी सगड़ी आजमगढ़।

विकास कार्यक्रमों की कार्यशाला में जिलाधिकारी ने योजनाओं की दी जानकारी।

अजमतगढ़ खंड विकास पर ग्राम प्रधान ग्राम सचिव व लेखपाल के साथ जिलाधिकारी ने लगाई कार्यशाला।

सगड़ी। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने ग्राम प्रधान ग्राम सचिव लेखपाल के साथ विकास कार्यक्रमों की कार्यशाला आयोजित की जिसमें जिला अधिकारी के द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप सीमांत कृषकों को व्यक्तिगत लाभार्थी के रूप में मनरेगा से जोड़ने पर बल दिया और बताया कि उत्तर प्रदेश में 4% व्यक्तिगत लाभार्थी लाभान्वित होते हैं। वही आजमगढ़ जनपद में 1% व्यक्तिगत लाभार्थी मनरेगा से लाभान्वित होते हैं। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ जनपद में पूर्व में 5 ब्लॉक आजीविका मिशन से जुड़े हुए थे हमने 10 और ब्लॉकों को आजीविका मिशन में जोड़ा जिनमें अजमतगढ़ ब्लॉक भी है। मनरेगा के द्वारा व्यक्तिगत लाभार्थी अपने ही खेत की मेड को अपने शौचालय को हैंडपंप को खेतों के समतल वृक्षारोपण पर मनरेगा से लाभान्वित हो सकते हैं ।
जनपद 94% लघु सीमांत किसान है। जिनको आजीविका मिशन से जोड़ने हैं। वही कहा कि धन मंत्री ग्रामीण आवास के पात्र को आजीविका मिशन पात्र गृहस्थी खाद्य सुरक्षा आयुष्मान मुख्यमंत्री जन आरोग्य पेंशन प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की शक्ति मा प्रधानमंत्री संसाधन योजना से जोड़ने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे भारत में जानकारी ना होने के बावजूद उत्तर भारत दक्षिण भारत की तुलना में पिछड़ेपन का कारण ग्राम स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन व शासकीय नियमों के प्रति जागरूकता व समन्वय का अभाव जिलाधिकारी के द्वारा प्रत्येक खंड विकास में विकास कार्यक्रमों की कार्यशाला आयोजित कर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ में बेहतर तालमेल कर महिलाओं के समूह के लिए सेड पशुपालन के लिए सेड ऑर्गेनिक खाद का निर्माण वार्मिंग कंपोस्ट वृक्षारोपण वृक्षारोपण की नर्सरी पोखरा आउटलेट इन लेट पंचवटी भूजल प्रबंधन कर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीडीओ डीएस उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी दिलीप सोनकर, अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह, शिवेश सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में ग्राम प्रधान ग्राम सचिव व लेखपाल उपस्थित रहे।
और नया पुराने