आज़मगढ़।
सरायमीर. निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरीदाबाद बाजार में बीती रात लगभग ग्यारह बजे बाइक पेड़ टकराई
बाइक पर सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मोहल्ला नई बाजार कस्बा व थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी अब्दुर्रहमान 16 पुत्र मोहम्मद कलीम अपने ही मोहल्ले के साथी मोहम्मद साकिब 14 पुत्र मो. शफीक और मो. वसीम पुत्र मो. सलीम के साथ बाइक पर सवार होकर निजामाबाद रिस्तेदार के यहां मृत्यु शोक प्रकट करने व कफ़न दफन के लिए गए थे
सभी कार्य पूरा करने के बाद बाइक से घर वापस आ रहे थे कि थाना निजामाबाद के फरीदाबाद बाजार के एक पेड़ से टकराकर बुरी तरह घायल हो गए जबतक लोग उपचार के लिए अस्पताल भेजते की तीनों की मौत हो गई। पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क दुर्घटना में एक ही मोहल्ला के तीन युवकों की मौत पर पूरा कस्बा शोक में डूब गया ।

मोहम्मद यासिर सरायमीर