Breaking News

पीड़ित महिला की तहरीर पर रेप का मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

सरायमीर। स्थानीय थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर दो युवक पर धारा 34/376 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया।  एक को परिवार के सदस्यों ने पकड़ा एक फरार। मिली जानकारी के अनुसार थाना सरायमीर ग्राम कोरौली बुजुर्ग निवसनी  ललित पत्नी प्रेमचंद ने थाना में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि दिनांक 1 जुलाई 019 की मेरे पति और उनके दो मित्र गुलशन पुत्र हीरालाल ग्राम रोवां थाना रानी की सराय, लालू प्रसाद पुत्र फिरंती ग्राम कोरौली खुर्द थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने दावत खाकर आए और दरवाजा बंद कर सो गए कुछ रात गए दोनों ने घर में घुसकर  मेरे साथ दुष्कर्म करने लगे मैं बचाव के लिए आवाज दी तो मेरी आवाज सुनकर मेरे पति और गांव के लोग दौड़े मौके पर गुलशन को पकड़ लिए और लालू प्रसाद फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अपराध संख्या 165/019 धारा 34/376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल मुआयना के लिए महिला कांस्टेबल के साथ भेजा। वहीं लालू प्रसाद के परिवार का कहना है कि गुलशन और ललिता का विवाह से पूर्व अवैध सम्बन्ध है पति के देख लेने पर गुलशन के साथ लालू प्रसाद को फर्जी फंसा रही है।


मोहम्मद यासिर सरायमीर 

 

 
और नया पुराने