Breaking News

पुलिस ने मयफोर्स के साथ सड़को पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया।

मऊ।

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील दिवस पर आये
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मुहम्मदाबाद गोहना शहीद चौराहे पर चारों तरफ करहां रोड,आज़मगढ़ रोड,मऊ रोड एवम बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों तरफ पटरियो पर सब्जी,ठेला आदि लोगों द्वारा लगाकर जाम कर दिए जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने मय फोर्स के साथ किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
शहीद चौराहे से लेकर मुहम्मदाबाद गोहना मऊ मार्ग, मुहम्मदाबाद से करहां मार्ग तथा शहीद चौराहे से विजय स्तंभ चौक की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर जगह-जगह ठेला ,गुमती, लगाकर बेच रहे सब्जी,कपड़ा, जूता, चप्पल,फल, रस्सी आदि के दुकानदारों द्वारा अपने दुकान के सामने सड़क पर बोरे,टेबल,पर्दा, चा्ट बिछाकर पूरी तरह से सब्जी, कपड़ा, जूता, चप्पल आदि बढ़ाकर पूरी तरह से मार्ग को सकरा कर दे रहे थे, जिससे आए दिन इन मार्गों पर दोपहर से लेकर सायंकाल तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती रहती थी बार-बार  संबंधित विभाग द्वारा इन्हें  चेतावनी दी जाती थी, इसके बावजूद भी यह अतिक्रमणकारी अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे थे, जिसको संज्ञान में लेते हुए अतिक्रमणकारियों को पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देश पर नवागत कोतवाली प्रभारी चंद्रभास्कर द्विवेदी एवं नवागत एसएसआई भगत सिंह यादव ने अपनी टीम को लेकर चारों तरफ फैले अतिक्रमण को साफ करा       दिया।
टीम में एसआई राम अनुज, रणजीत सिंह आदि पुलिस के लोग उपस्थित रहे । 

रिपोर्टर सूर्य प्रताप
और नया पुराने